{"_id":"6a342b0a506ddac20c07fd3f","slug":"pace-slowed-by-hurdles-a-myriad-of-difficulties-in-constructing-the-drain-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-170648-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रुकावटों से थमी रफ्तार... नाला बनने में मुश्किलें हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रुकावटों से थमी रफ्तार... नाला बनने में मुश्किलें हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सोनावा राजकीय पॉलिटेक्निक से भुपियामऊ तक बनने वाले फोरलेन मार्ग के निर्माण में करीब 500 बिजली के खंभे और 50 ट्रांसफार्मर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए बाधा बने हैं।
इनकी शिफ्टिंग न होने से नाले और फोरलेन निर्माण का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। जबकि दिसंबर तक कार्य को पूरा करना है। पत्राचार करने के बाद भी बिजली विभाग ने खंभों और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट नहीं किया है। बताया गया कि खंभों और ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग करने में करीब 5.62 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इस वजह से भी ढिलाई बरती जा रही है।
दो साल पहले 1.98 अरब रुपये की लागत से फोरलेन का निर्माण शुरू हुआ था लेकिन अब तक पूरा नाला भी नहीं तैयार किया जा सका है। इस वजह से प्रयागराज-अयोध्या मुख्य मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। नाले से निकले सरियों से हादसे का खतरा रहता है।
विज्ञापन
एक किमी नाला निर्माण में हांफ रही संस्था
भुपियाऊ से सोनावा के बीच तकरीबन नौ किमी की दूरी तक नाला निर्माण हो चुका है। शहर के चौक घंटाघर से सदर बाजार तक करीब एक किमी के नाला निर्माण में एनएचएआई की गति धीमी हो गई है। इसकी प्रमुख वजह स्थानीय लोगों का विरोध है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में दुकानदारी का वक्त रहता है। निर्माण कार्य से कारोबार पर असर पड़ रहा है। दुकान के सामने नाला खोद देने से ग्राहक आने में हिचकते हैं।
60 फीट चौड़ा होगा मार्ग
फोरलेन मार्ग को 60 फीट चौड़ा करना है। जबकि पहले दो लेन मार्ग 30 फीट चौड़ा था। मार्ग के बीच डिवाइडर के साथ कवर्ड नाले का निर्माण पूरा किया जाएगा।
वर्जन-
बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के लिए निगम के अफसरों को पत्र लिखा गया है। कार्य में खर्च होने वाली धनराशि का भुगतान किया जाएगा। - विकास सिंह, एक्सईएन, एनएचएआई
वर्जन-
एनएचएआई ने खंभे और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए पत्र भेजा है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
- रामाश्रय प्रसाद चौरसिया, एक्सईएन, बिजली निगम