सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Patients of stones and piles are increasing due to drinking less water in winter.

Pratapgarh News: ठंड में कम पानी पीने से बढ़ रहे पथरी, पाइल्स के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Patients of stones and piles are increasing due to drinking less water in winter.
विज्ञापन
सर्दी में खानपान में लापरवाही और कम पानी पीने की वजह से पथरी और पाइल्स की समस्या बढ़ रही है। कम पानी पीना लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में सप्ताह भर में करीब 350 मरीज इलाज कराने पहुंचे हैं।
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. केके तिवारी ने बताया कि बदलती जीवन शैली और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने की आदत के कारण गुर्दे और पित्त की थैली में पथरी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सक की सलाह पर मरीज अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं तो पथरी की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. इम्तियाज ने कहा कि पर्याप्त पानी और फाइबर युक्त खाना और सलाद न खाने की वजह से पाइल्स के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सर्दी में औसतन एक दिन में दो से ढाई लीटर पानी पीना चाहिए। ठंडा पानी न पी सकें तो गुनगुना पानी पियें। रात में खाना खाने के आधे घंटे बाद गुनगुना पानी पीने से कब्ज की शिकायत नहीं होती है।
ऐसे करें बचाव

- बार-बार यूरिन की समस्या को नजर अंदाज न करें।
- पेट या पीठ में तेज दर्द होने पर तुरंत जांच कराएं।
- मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।
- तला-भुना और नमकयुक्त भोजन करने से बचें।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- हरी सब्जियां जैसे पालक, मूली, लौकी और मेथी का सेवन करें।

- मोटे अनाज के आटे की रोटी खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed