फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Patients will get relief from the heat, ACs will be installed in OPD-wards.

Pratapgarh News: मरीजों को गर्मी से मिलेगी राहत, ओपीडी-वार्डों में लगेंगे एसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Patients will get relief from the heat, ACs will be installed in OPD-wards.
मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को अब गर्मी नहीं सताएगी। सभी वार्डों में जल्द एसी लगाए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 22 एसी की खरीदारी की है। साथ ही मरीजों को शीतल जल मुहैया कराने के लिए 12 वाटर कूलर की खरीदारी की है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलज प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि ओपीडी समेत कुछ वार्डों में एसी नहीं लगी है। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने एसी खरीदने के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद एसी की खरीद की गई है। बताया कि प्रत्येक वार्ड में दो-दो कूलर लगाए गए हैं। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में जल्द ही 12 नए वाटर कूलर लगवाए जाएंगे। जिससे मरीजों व तीमारदारों को गर्मी में शीतल जल मुहैया हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed