फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   People have maximum complaints against the Revenue Department

Pratapgarh News: लोगों को राजस्व विभाग से सबसे अधिक शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
People have maximum complaints against the Revenue Department
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर ने 262 फरियादियों की व्यथा सुनीं। इसमें 124 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 40, विकास विभाग से 40, विद्युत विभाग से 10 एवं 48 अन्य विभागों की शामिल थीं।
विज्ञापन

दोनों अफसरों ने राजस्व विभाग के 38, पुलिस विभाग की 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इधर लालगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कुल 195 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 13 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 128 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग की 26, विकास विभाग की 20, आपूर्ति विभाग की 8, विद्युत विभाग की 1 तथा अन्य विभागों की 12 शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम शैलेंद्र वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का संयोजन तहसीलदार गरिमा वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed