{"_id":"6a187ce6aba40f767808fed9","slug":"petrol-hitlong-queue-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-168995-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पेट्रोल की मार... लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पेट्रोल की मार... लंबी कतार
विज्ञापन
भंगवा चुंगी स्थित पंप पर पेट्रोल लेने को लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप पर तेल आपूर्ति बाधित होने के कारण बुधवार की शाम को शहर से लेकर गांव तक हाहाकार मच गया। ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म रहा। बृहस्पतिवार को कुछ चुनिंदा पंप पर ही सीमित मात्रा में पेट्रोल की आपूर्ति की गई। इस दौरान लंबी कतार लगी रही।
प्रयागराज के धूमनगंज स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिपो से जिले के पंप संचालकों को तेल की आपूर्ति की जाती है। प्रयागराज से तेल की आपूर्ति न होने पर मुगलसराय स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड व भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिपो से तेल आपूर्ति पंप संचालकों को की जा रही है।
पंप संचालक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले एक माह से सीमित मात्रा में ही डिपो से तेल आपूर्ति हो रही है। टंकियों पर एक हजार लीटर का स्टॉक बचने पर बिक्री रोक दी जाती है। बताया कि एक पंप संचालक को पांच हजार लीटर ही तेल उपलब्ध कराया जा रहा है। आपूर्ति के सापेक्ष प्रतिदिन बिक्री अधिक है।
विज्ञापन
पंप संचालक वकार अहमद ने बताया कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बकरीद का अवकाश बुधवार को घोषित किया था। वहीं, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को अवकाश घोषित किया। इससे समय पर आपूर्ति नहीं हो सकी।
निराश होकर लौटे वाहन चालक
पेट्रोल पंप पर पहुंचे वाहनों को बुधवार की शाम निराश होकर लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह ही वाहन चालकों की लंबी कतारें पेट्रोल पंप पर लगनी शुरू हो गई। शहर के बलीपुर, राजापाल चौराहा, चिलबिला, सदर बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर आपूर्ति ठप रही।
महज तीन टंकियों पर बाइक को 200 और कार चालकों को 500 रुपये का पेट्रोल मिल रहा था। मीराभवन के शुभम ने बताया कि तीन पेट्रोल टंकी पर तेल नहीं मिला। एक पंप पर 200 रुपये का पेट्रोल मिला। मोहनगंज के अनादि तिवारी ने बताया कि कई पंपों का चक्कर काटने के बाद कार के लिए तीन सौ रुपये का पेट्रोल मिल सका।
मशीन खराब होने का लगा दिया बोर्ड
कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने तेल की किल्लत को बताने के बजाय टंकियों पर मशीन खराब होने का बोर्ड लगा दिया। हालांकि डीजल की आपूर्ति लगातार होती रही, लेकिन पेट्रोल के लिए सब परेशान रहे। जिले में तकरीबन 270 पेट्रोल की टंकियां हैं। उनमें से महज 130 टंकियों पर ही सीमित मात्रा में आपूर्ति की गई। बंद पड़े पेट्रोल पंप के संचालकों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम तक आपूर्ति शुरू हो सकती है।
वर्जन--
कुछ पेट्रोल पंप पर लोगों को तेल की किल्लत का सामना करना पड़ा है। डिपो से पेट्रोल की आपूर्ति के लिए निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार से सभी पंप पर तेल की उपलब्धता रहेगी। - अनुभव त्रिवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी

वर्जन