फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pink toilets... one demolished, the other one occupied by street vendors

Pratapgarh News: पिंक शौचालय... एक ध्वस्त, दूसरे के सामने ठेले वालों का कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pink toilets... one demolished, the other one occupied by street vendors
पानी की टंकी के बगल ​स्थित पिंक शौचालय में नहीं है हैंडवाश। संवाद
नगर पालिका ने शहर में महिलाओं की सहूलियत के लिए दो पिंक शौचालय बनवाए थे। इनमें से जीजीआईसी के पास बने पिंक शौचालय को नाला निर्माण के दौरान बीते महीने एनएचएआई ने तोड़ दिया। मकंद्रूगंज पानी टंकी के पास बने दूसरे शौचालय के सामने ठेले वालों का कब्जा है। ऐसे में खरीदारी को आने वाली महिलाओं को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजार चौक, बाबागंज, पंजाबी मार्केट, श्रीराम तिराहा व सदर बाजार में खरीदारी के लिए हर दिन दो से ढाई हजार महिलाएं आती हैं। उनके लिए सात साल पहले 20 लाख रुपये से दो पिंक शौचालयों बनाए गए थे। लेकिन, बदहाल पिंक शौचालय ने समस्या बढ़ा दी।
विज्ञापन

सदर निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि शहर में एक ही पिंक शौचालय है। वह भी पंजाबी मार्केट के भीतर है। वहां तक जाने में परेशानी होती है। हाथ धुलने के लिए साबुन तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीराभवन निवासी सुधा तिवारी ने बताया कि बाजार में आने वाली अधिकांश महिलाओं को पिंक शौचालय नहीं होने से परेशानी होती है। शहर में अन्य जगहों पर भी पिंक शौचालय बनाया जाना चाहिए।
....
पिंक शौचालय की जिम्मेदारी पुरुष कर्मचारी के भरोसे
मकंद्रूगंज स्थित पिंक शौचालय की जिम्मेदारी पुरुष कर्मचारी को दी गई है। इस वजह से महिलाएं शौचालय के इस्तेमाल से हिचकिचाती हैं। स्थानीय महिलाओं के मुताबिक शौचालय के भीतर हाथ धुलने के साबुन व हैंडवॉश की व्यवस्था नहीं है। सेनेटरी नैपकिन भी नहीं रखा गया।
-----------------
पुरुषों के छह सार्वजनिक शौचालय, महिलाएं के लिए एक
शहर के रोडवेज बस डिपो परिसर, सिविल लाइंस चौकी, गाजी चौराहा, सदर तहसील, चिलबिला और महुली में पुरुषों के लिए सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। वहीं, महिलाओं के लिए दो बने थे। इसमें से भी एक तोड़ दिया गया।
.........
वर्जन
आए दिन बाजार जाना होता है। शहर के प्रमुख बाजारों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। पिंक शौचालय भी नहीं है, इससे दिक्कत होती है। शहर के प्रमुख स्थलों पर पिंक शौचालयों का निर्माण होना चाहिए। - लक्ष्मी देवी, सदर
......

शहर में पिंक शौचालय पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। सैकड़ों महिलाएं को हर दिन मुश्किल झेलती हैं। इकलौते पिंक शौचालय में भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। प्रमुख बाजारों में कम से कम एक पिंक शौचालय होना चाहिए। - सुधा तिवारी, मीराभवन
.........
निर्मल तिराहे के पास मेरी ब्यूटी पार्लर की दुकान है। जीजीआईसी के पास बने पिंक शौचालय से महिलाओं को काफी सहूलियत होती थी लेकिन महीनेभर पहले उसे तोड़ दिया गया। अब दिक्कत हो रही है। जिम्मेदार अफसरों को इस पर ध्यान देना चाहिए। - शबनम, ब्यूटी पार्लर संचालक, निर्मल तिराहा

..........

वर्जन:-
मकंद्रूगंज पिंक शौचालय में जल्द ही सभी व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। जीजीआईसी के आसपास भूमि चिह्नित होने के बाद दूसरे पिंक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। - राकेश कुमार, ईओ नगर पालिका

पानी की टंकी के बगल स्थित पिंक शौचालय में नहीं है हैंडवाश। संवाद

पानी की टंकी के बगल स्थित पिंक शौचालय में नहीं है हैंडवाश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed