फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police alert regarding Bakrid, drones will be used for surveillance

Pratapgarh News: बकरीद को लेकर पुलिस चौकन्ना, ड्रोन से होगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police alert regarding Bakrid, drones will be used for surveillance
बकरीद यानि ईद-उल-अजहा पर्व पर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस ने बुधवार को संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अफसरों ने कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण किया। चिह्नित स्थलों की पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि रात में गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को सोशल मीडिया के अफवाह से दूर रहने की सलाह दी गई है। संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर पुलिस को सूचित करने के लिए हिदायत दी गई है। बुधवार को अपने-अपने सर्किल के सीओ ने कुर्बानी स्थलों और ईदगाह का निरीक्षण किया। बताया कि संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च जारी है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील भी की गई है। शांति व्यवस्था के बीच भाईचारे के साथ बकरीद मनाने का निर्देश पीस कमेटी की बैठकों में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed