{"_id":"6a7e24847d701d923408e6af","slug":"police-arrest-fake-anti-corruption-officer-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-175280-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्जी एंटीकरप्शन अधिकारी धीरज। पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी परिचय पत्र के जरिये खुद को एंटी करप्शन अधिकारी बताने वाले आसपुर देवसरा के धीरज कुमार (22) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शहर के गाजी चौराहे से बृहस्पतिवार को फर्जी अफसर को पकड़ा है। आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड, सील मुहर, मोबाइल व 390 रुपये नकदी मिली है।
पुलिस ने बताया कि फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर आरोपी खुद को एंटी करप्शन का अधिकारी बताते हुए लोगों से धन उगाही कर रहा था। अधिकारियों पर अनुचित दबाव बनाता था। उनसे पैसे वसूलता था और धमकी देता था।
सूचना पर नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक अंकित तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी के पास से एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया का आईडी कार्ड मिला।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके साथ अन्य कितने लोग गिरोह में काम कर रहे हैं। साथ ही आरोपी ने अब तक कितनों लोगों को ठगा है।
..............
आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायिक अभिरक्षा में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। विवेचना उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार को सौंपी गई है। - आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सिटी