सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police questioned over 20 suspects in cow slaughter case

Pratapgarh News: गोकशी के मामले में 20 से ज्यादा संदिग्धों से पुलिस ने की पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police questioned over 20 suspects in cow slaughter case
विज्ञापन
देल्हूपुर के बरसंडा में गोकशी के आरोपियों से सोमवार भोर में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने करीब 20 से अधिक संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की है। वहीं, चिह्नित आरोपी घर व संभावित स्थानों से फरार हैं। पुलिस की छह टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
Trending Videos

बरसंडा में शुक्रवार की रात बदमाश जगदीश सिंह व आकाश के चार गोवंश चुराए गए थे। इनमें से तीन गोवंशों के अवशेष बकुलाही नदी के किनारे मिले थे। शनिवार को जानकारी के बाद लोग आक्रोशित हो उठे। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की छह टीमें उनकी तलाश में जुट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार भोर में पुलिस की टीम से बकुलाही नदी के करीब जंगल में गोकशी के आरोपियों की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में मऊआइमा के मौलाना कस्बा निवासी मो. नौशाद के पैर में गोली लगी थी। जबकि तीन आरोपी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस की टीमों ने 20 संदिग्धों को उठाया था।
पुलिस सभी से फरार आरोपियों को लेकर जानकारी कर रही है। सोमवार को घटना में शामिल मानधाता के रामपुर बंतरी के रहने वाले आरोपी रकीब के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी से खलबली मची रही। हालांकि मंगलवार को भी इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम प्रयागराज व रायबरेली भेजी गई है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed