{"_id":"695124298689b7303a0fe274","slug":"pradhan-husband-dies-in-road-accident-high-speed-pickup-hits-bike-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : सड़क हादसे में प्रधान पति की मौत, तेज रफ्तार पिकप ने बाइक में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : सड़क हादसे में प्रधान पति की मौत, तेज रफ्तार पिकप ने बाइक में मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Dec 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार
ससुराल से घर आते समय प्रधान पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार की रात दिलीपपुर थाना क्षेत्र के ताला मोड़ के समीप सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रतापगढ़ में प्रधानपति की मौत के बाद घर पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
विज्ञापन
विस्तार
ससुराल से घर आते समय प्रधान पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार की रात दिलीपपुर थाना क्षेत्र के ताला मोड़ के समीप सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल भेजवाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।
Trending Videos
घटना की जानकारी होने पर देर शाम सदर विधायक राजेंद्र मौर्या उनके आवास पर पहुंच गए। नगर कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर बिहार गांव के प्रधान पति रणधीर कुमार सिंह (42) वर्ष पुत्र स्वर्गीय विद्या प्रसाद सिंह शनिवार को अपनी ससुराल सोनाही गए थे। वापस आते समय दिलीपपुर थाना क्षेत्र के ताला मोड़ के समीप चिलबिला की तरफ से जा रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह तीन भाई थे। बड़े भाई राणा प्रताप बिहारगंज में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। छोटे भाई सोनू सिंह ने रोड लाइट और डीजे का काम करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी नेहा (16), स्नेहा (14), आर्यन (12) और परी (8) हैं। मां कमला देवी और पत्नी नीतू सिंह समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। देर शाम सदर विधायक राजेंद्र मौर्य भी उनके आवास बिहारगंज पहुंच गए थे।
