{"_id":"69711a8b3b1238c8ce0a319a","slug":"pratapgarh-and-st-joseph-kunda-won-the-semi-final-matches-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-157436-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रतापगढ़ व सेंट जोसफ कुंडा ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ व सेंट जोसफ कुंडा ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित स्टेडियम में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय इंदिरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में स्टेडियम प्रतापगढ़ ने लखनऊ व दूसरे मुकाबले में सेंट जोसफ एकेडमी कुंडा ने आरपीएस एकेडमी अयोध्या को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के समापन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
पहले सेमीफाइनल में लखनऊ की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवरों 69 रनों पर ऑलआउट हो गई। स्टेडियम प्रतापगढ़ के आशीष यादव ने तीन, चंदन पाल और सैफ ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में स्टेडियम प्रतापगढ़ ने 7.5 ओवर में एक विकेट खोकर 72 रन बनाकर जीत दर्ज की। शिवम सिंह ने 32 व विकास यादव ने नाबाद 27 रनों का योगदान दिया। लखनऊ के उमेश वर्मा ने एक विकेट लिया।
दूसरे सेमीफाइनल में आरपीएस एकेडमी अयोध्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 128 रनों का स्कोर खड़ा किया। वैभव तिवारी ने 54 व प्रज्ज्वल यादव ने 26 रनों का योगदान दिया। सेंट जोसफ कुंडा के सुमित यादव ने तीन और आदित्य सिंह ने दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट जोसफ कुंडा ने 10.1 ओवरों में एक विकेट मैच जीत लिया। पीयूष मिश्रा ने 78 और अभिषेक ने 32 रनों का योगदान दिया। आरपीएस एकेडमी अयोध्या के वैभव तिवारी ने एक विकेट लिया। कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
Trending Videos