सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh driver killed in bus-container collision in Karnataka

Pratapgarh News: कर्नाटक में बस-कंटेनर की टक्कर प्रतापगढ़ के चालक की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh driver killed in bus-container collision in Karnataka
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी श्यामलाल के बेटे कुलदीप (24) की कर्नाटक में कंटेनर व बस की आमने-सामने की टक्कर में मौत हो गई। परिजन कर्नाटक के लिए रवाना हो गए। जबकि घर के अन्य लोग सदमे में हैं।
Trending Videos

जलालपुर निवासी 24 वर्षीय कुलदीप कर्नाटक में रहकर ट्रक चलाता था। बुधवार की रात चित्रदुर्ग के समीप अनियंत्रित बस ने कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों द्वारा बचाव कार्य के साथ मामले की जानकारी चित्रदुर्ग पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में चालक कुलदीप की मौके पर मौत हो गई। आधार कार्ड से शव की पहचान हुई। मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार की सुबह कुलदीप के भाई सहित अन्य संबंधी चित्रदुर्ग के लिए रवाना हो गए। मृतक की शादी इसी साल मई में हुई थी। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed