{"_id":"69fb217539cd3db11909d4a3","slug":"prayagraj-news-student-riding-a-bicycle-dies-after-being-hit-by-a-tractor-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
Wed, 06 May 2026 04:39 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 06 May 2026 04:39 PM IST
सार
रानीगंज थाना क्षेत्र के घीनापुर दमदम गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रानीगंज में हादसे में छात्रा की मौत के बाद पहुंची पुलिस भीड़ को समझाते हुए।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानीगंज थाना क्षेत्र के घीनापुर दमदम गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस से तीखी नोकझोंक भी की गई। प्रतापगढ़-प्रयागराज जिले की सीमा पर घटना होने के कारण पड़ोस जनपद के बहरिया थाने की भी पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के दमदम गांव निवासी सूर्यपाल बिंद की बेटी रोशनी कक्षा नौ में जीजीआईसी दमदम में पढ़ती थी। बुधवार को सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। घर से कुछ पहुंची थी कि तभी एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रोशनी की मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने लगी। हंगामा होने की जानकारी होने पर प्रयागराज की बहरिया की पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से बदसलूकी करते हुए नोकझोंक शुरू कर दी। रानीगंज व फतनपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन