फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prince and Anuj triumphed in the judo competition.

Pratapgarh News: प्रिंस और अनुज ने जूडो प्रतियोगिता में मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Prince and Anuj triumphed in the judo competition.
विकासखंड लक्ष्मणपुर स्थित महावीर सिंह खींची कॉलेज में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह और प्रधानाचार्य रामेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 25 से 30 किग्रा भार वर्ग में प्रिंस सरोज प्रथम और ओम गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे। 30 से 35 किग्रा भार वर्ग में अनुज वर्मा प्रथम व आकिब द्वितीय स्थान पर रहे। 35 से 40 किग्रा भार वर्ग में किशन वर्मा प्रथम व आदिल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक शरद त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी व विवेक सिंह रहे। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस दौरान उदय सिंह, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सोनी ओझा, राम नेवाज, गरिमा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed