{"_id":"6a78cb333354c30f2e0ced85","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-a-drain-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1045-174949-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नाले में नहाने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नाले में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ पैगा नाले में नहाने पहुंचे युवक की रविवार की दोपहर करीब 12 बजे डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी हीरालाल शर्मा का इकलौता बेटा अनुज (18) रविवार की दोपहर करीब 12 बजे तीन दोस्तों के साथ पूरे नेवाजी गांव के बंधा के बगल पैगा नाला में नहाने गया था। नहाने के दौरान अनुज का पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। अनुज को डूबते देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला। अचेत युवक को लेकर परिजन सीएचसी सांगीपुर पहुंचे। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।