सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Punjab Mail arrives 12 hours late, passengers upset

Pratapgarh News: 12 घंटे विलंब से पहुंची पंजाबमेल, यात्री हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Punjab Mail arrives 12 hours late, passengers upset
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन से होकर जाने वाली हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल रविवार को 12 घंटे विलंब से संचालित हुई। अन्य ट्रेनें भी कई घंटे देरी से जंक्शन पहुंचीं। प्लेटफाॅर्म पर घंटों तक यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे।
Trending Videos


स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि पंजाबमेल 12 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंचने की उम्मीद है। जनता एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ रही। मालदा टाउन ढाई घंटे, समर स्पेशल, पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे, पीआरएल पैसेंजर पांच घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलबिला निवासी रेखा ने बताया कि जम्मू जाने के लिए पंजाबमेल का टिकट लिया था। पंजाब मेल 12 घंटे की देरी से संचालित हुई। जिससे परेशानी हुई। दहिलामऊ निवासी आलोक ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए पांच घंटे तक पीआरएल पैसेंजर का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed