सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Questions on e-commerce and AI confused, questions were also asked about drone technology

Pratapgarh News: ई-कॉमर्स और एआई के सवालों ने उलझाया, ड्रोन टेक्नोलॉजी से भी पूछे प्रश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Questions on e-commerce and AI confused, questions were also asked about drone technology
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल कंप्यूटर विषय के प्रश्नपत्र में ई-कॉमर्स के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सवालों को देख परीक्षार्थी उलझे रहे। वहीं, ड्रोन टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रश्न भी कठिन रहे। जिले के 77 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक हुई। पंजीकृत 1630 के सापेक्ष 1524 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 106 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
Trending Videos

परीक्षार्थियों के अनुसार, पाठ्यक्रम में शामिल ई-कॉमर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया गया। बहुविकल्पीय से लेकर बड़े प्रश्नों में इन बिंदुओं से प्रश्न पूछे गए। परीक्षार्थियों ने बताया कि नए पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल दूसरे प्रश्नों की अपेक्षा काफी कठिन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में ही 26 केंद्रों पर इंटर व्यवसायिक विषय की भी परीक्षा हुई। पंजीकृत 527 के सापेक्ष 463 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। पंजीकृत 6821 के सापेक्ष 6172 परीक्षार्थी मौजूद रहे। जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ आठ सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे।
डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हुुई।
वर्जन
0 ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रश्न सरलता से समझ में आ गया लेकिन ई-कॉमर्स से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए थे, जो समझ में नहीं आ रहे थे।
शिवेंद्र विश्वकर्मा।
0 एआई और ई-कॉमर्स के प्रश्न दूसरे सवालों की अपेक्षा कठिन थे, लेकिन 70 अंक के प्रश्नपत्र के सभी सवालों को हल किया है।
- रचित।
0 भारत से जुड़े कई सवाल पूछे गए थे। जिसमें विदेश नीति, सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के साथ अन्य सवाल प्रश्नपत्र में शामिल रहे।
आर्यन सिंह।
0 स्वतंत्रता के बाद भारत की चुनौतियों, आजादी के बाद भारत का विकास मॉडल के प्रश्न काफी सरल थे। प्रश्नपत्र काफी सरल रहा।
राहुल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 3c52baae-d897-11e1-975e-d4ae52ba91ad [unique_id] => 251 [parent_id] => d2c4314a-d88b-11e1-975e-d4ae52ba91ad [level] => 2 [slug] => pratapgarh [header_image] => http://img.amarujala.com/2012/10/06/pratapgarh-06-10-2012-506fe668d922f.jpg [sec_url] => /city/pratapgarh/ [first_parent_slug] => city [is_on_sitemap] => 1 [status] => enable [meta_title] => Local Pratapgarh News Paper, Pratapgarh News in Hindi, Latest Pratapgarh News [meta_keyword] => Latest Pratapgarh News, Local Pratapgarh News Paper, Pratapgarh News in Hindi, Breaking News, News Headlines [meta_desc] => Amarujala Pratapgarh News in Hindi: Read all Pratapgarh News Headlines from Pratapgarh a Local News Paper, Amarujala a leading Hindi News Paper of Uttar Pradesh. Get update on Pratapgarh Breaking News on Politics, Crime, Business, Economy and other topics. [google_keyword] => Headlines [GroupId] => d2c4314a-d88b-11e1-975e-d4ae52ba91ad [autotaging] => [title] => Pratapgarh [title_hn] => प्रतापगढ़ [created_at] => 2012-07-28T09:33:06.000000Z [updated_at] => 2021-12-02T07:50:24.000000Z [created_by] => 6ba09ac2-d565-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_by] => 60c854ac8ebc3e87100c3238 [description] => ?????????(Pratapgarh) [type] => city [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [near_by] => Array ( [0] => 39c48bc2-d893-11e1-975e-d4ae52ba91ad [1] => 27c089fc-d89e-11e1-975e-d4ae52ba91ad [2] => 3e53f7a6-d8a0-11e1-975e-d4ae52ba91ad ) [full_slug] => uttar-pradesh/pratapgarh [slug_process] => 2 [hyper_id] => 07e5a8c6-d800-11e2-8462-d4ae52bc57c2 [image] => /2021/12/02/pratapgarh_1638431419.jpeg [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 [menu] => 0 [message] => [promo_description] => [title_seo] => [title_seo_hn] => )