{"_id":"6a47f8108c8dd94c980994bd","slug":"rain-increases-humidity-orange-alert-issued-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-171931-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बारिश ने बढ़ाई उमस, ऑरेंजअलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बारिश ने बढ़ाई उमस, ऑरेंजअलर्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को उम्मीद के विपरीत सिर्फ 4.4 मिमी बारिश हुई। बादलों की आवाजाही के बीच उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 45 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों ने अगले 24 से 48 घंटे में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद जताई है।
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जुलाई में मानसून आने के बाद भी कई क्षेत्रों में अभी तक बारिश नहीं हुई है। यह बारिश धान की रोपाई और मोटे अन्न वाली फसलों की बोआई के लिए फायदेमंद होगी। जुलाई में अभी तक करीब 40 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि औसत वर्षा का लक्ष्य 303 मिमी है।
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि हवा चलने व बारिश से अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री कम होकर 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, बादलों के कारण लोगों को अधिक गर्मी महसूस हुई। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
जिला आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने बारिश और बिजली गिरने को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। अनावश्यक यात्रा से भी बचने की अपील की गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मानसून और कृषि पर प्रभाव
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, जुलाई में मानसून आने के बावजूद कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई है। अगले 24 से 48 घंटे में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। यह बारिश धान की रोपाई और मोटे अन्न वाली फसलों की बोआई के लिए फायदेमंद होगी। जुलाई में अब तक 40 मिमी बारिश हुई है, जबकि औसत लक्ष्य 303 मिमी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल
प्रतापगढ़ में गर्मी के साथ बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के चारों उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों में बार-बार बिजली गुल हुई। ग्रामीण अंचल के रानीगंज अजगरा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। सराय आना देव निवासी प्रभात सिंह ने बताया कि लोवोल्टेज के कारण पंखे रेंगते रहे। गर्मी से हाल बेहाल रहा। मोहनगंज के पुनीत तिवारी ने बताया कि बिजली कटौती ने गर्मी में हाल बेहाल कर दिया है। दिन के साथ ही रात में कई घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं, संडवा चंद्रिका, अंतू, बहोरिपुर, पहाड़पुर, धारूपुर, हंडौर समेत अन्य उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में लोग बिजली कटौती से परेशान रहे।अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि फाल्ट और मेनलाइन ब्रेकडाउन के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई।