सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rape and POCSO rewardee injured in encounter escapes from hospital, four policemen suspend

Pratapgarh : मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म और पॉक्सो का ईनामी अस्पताल से फरार, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Pratapgarh Police : पुलिस सोती रही और मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी बदमाश मेडिकल कॉलेज से भाग निकला। सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मंगलवार की देर रात पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार को भोर में करीब चार बजे वह पुलिसकर्मियों को सोता देख फरार हो गया। एसपी ने बदमाश की सुरक्षा में तैनात एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

Rape and POCSO rewardee injured in encounter escapes from hospital, four policemen suspend
प्रतापगढ़ में पुलिस की गोली से घायल 25 हजार का इनामी जावेद। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पॉक्सो और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी 25 हजार का इनामी जावेद उर्फ चांद बाबू अस्पताल से भाग निकला। रात में मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। भोर में करीब चार बजे वह भाग निकला। उसकी सुरक्षा में लगे दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी सोते रह गए। सुबह बदमाश के भागने की जानकारी हुई तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी ने लापरवाही बरतने वाले दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Trending Videos


पट्टी कोतवाली इलाके के उड़ैयाडीह बाजार में सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया था। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस और एसओजी की टीमें उसकी खोजबीन में जुटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार को भोर में मुठभेड़ में घायल जावेद उर्फ चांद बाबू अस्पताल से भाग निकला। उसकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी गहरी नींद में सोते रहे। इस मामले में एसपी ने एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Rape and POCSO rewardee injured in encounter escapes from hospital, four policemen suspend
प्रतापगढ़ में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल। - फोटो : संवाद।

पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल

पुलिस अभिरक्षा से 25 हजार के इनामी जावेद के फरार हो जाने पर प्रतापगढ़ पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस आरोपी को पकड़ने के लिए दो दिन पहले व्यापारियों ने उड़ैयाडीह बाजार बंद करके पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। वह आरोपी गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सोते रह गए और बदमाश अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस की कई टीमें आरोपी की खोजबीन में जुट गई हैं। 

जावेद उर्फ चांद बाबू की इलाके में दिन भर रही चर्चा 

पुलिस मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म के आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू के पुलिस अभिरक्षा से जिला अस्पताल से गायब होने की चर्चा इलाके में दिनभर रही। लोगों का कहना है कि आखिर इतनी बड़ी चूक पुलिस से कैसे हो गई। बता दें कि पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडै़याडीह बाजार में शनिवार शाम चाट की दुकान चलाने वाले एक युवक की सात वर्षीय मासूम बेटी से जावेद उर्फ चांद बाबू ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया।

चार दिन बाद आमापुर मोड़ पर पुलिस से मुठभेड़ हुई जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगी। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए पट्टी के दारोगा केशव प्रसाद, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, आंनद व सिपाही गुलशन को लगाया गया। इसके बाद जावेद उर्फ चांद बाबू बुधवार सुबह जिला अस्पताल से गायब हो गया। जिसकी चर्चा उडै़याडीह बाजार सहित आसपास के कई गांवों में दिन भर रही। लोगों का कहना है कि पैर में गोली लगी और पुलिस सुरक्षा के बाद वह अस्पताल से कैसे फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed