Pratapgarh : अब आंवले की चाय से खुद को करिए तरोताजा, आंवला प्रोसेसिंग प्लांट चवड़ में तैयार हो रही चाय पत्ती
अब आंवले की चाय पत्ती से खुद को तरोताजा करिए। दिन की शुरुआत हर्बल चाय के साथ कीजिए। वहीं, मुंह को महकाने के लिए आंवला प्रोसेसिंग प्लांट चवड़ गोड़े में माउथ फ्रेशनर भी तैयार किया गया है। इन दोनों उत्पादों की मांग पूर्वांचल के जिलों में अधिक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब आंवले की चाय पत्ती से खुद को तरोताजा करिए। दिन की शुरुआत हर्बल चाय के साथ कीजिए। वहीं, मुंह को महकाने के लिए आंवला प्रोसेसिंग प्लांट चवड़ गोड़े में माउथ फ्रेशनर भी तैयार किया गया है। इन दोनों उत्पादों की मांग पूर्वांचल के जिलों में अधिक है। सेंटर ऑफ टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट संस्थान ने शहर के चवड़ गोड़े में आंवला प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की है। यहां आंवले का मुरब्बा, जूस, लड्डू, बर्फी, जैम, कैंडी सहित अन्य उत्पाद तैयार किए जाते थे।
आंवले की चाय में नहीं लगेगा दूध
संजय सिंह ने बताया कि चाय पत्ती में आंवला के छोटे-छोटे बारीक टुकड़ों के साथ तुलसी, अदरक, दालचीनी व काली मिर्च का मिश्रण किया गया है। आंवले की चाय में दूध के प्रयोग पर रोक है। गर्म पानी के साथ आंवले की चाय पत्ती से चाय बनाई जाती है। 60 रुपये प्रति पैकेट आंवले की चाय पत्ती की बिक्री होती है। वहीं, माउथ फ्रेशनर में आंवलों के टुकड़ों के साथ चीनी, काला नमक, हींग, हरड़-बहेड़ा व पिपरमेंट को मिलाया जाता है। इसकी कीमत 30 रुपये प्रति पैकेट है।