फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Remains of meat thrown on the platform of Hanuman temple

Pratapgarh News: हनुमान मंदिर के चबूतरे पर फेंका मांस का अवशेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Remains of meat thrown on the platform of Hanuman temple
शहर के जोगापुर के पास बृहस्पतिवार को हनुमान मंदिर के चबूतरे पर मांस के अवशेष फेंके जाने से हिंदुओं ने नाराजगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोगापुर के पास सीताराम धाम गली स्थित हनुमान मंदिर परिसर के चबूतरे पर सुबह करीब 10 बजे अज्ञात व्यक्ति मांस का अवशेष फेंक दिया और फरार हो गया। पूजन पाठ के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने मांस के अवशेष देख नाराजगी जताई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई।
विज्ञापन

नाराज श्रद्धालुओं ने मांस के अवशेष को मंदिर परिसर से दूर फेंका। मंदिर की साफ सफाई की गई। मामले की जानकारी पर पुलिस फोर्स भी मंदिर में पहुंची। लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
हनुमान मंदिर के चबूतरे से मांस का अवशेष मिलने के बाद से पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सीताराम धाम गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। कुत्ते द्वारा मंदिर तक मांस पहुंचने का हवाला पुलिस देने में जुटी है।
वर्जन
मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। दोषी चिह्नित होने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांतराज, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed