सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sales officer injured in road accident dies during treatment

Pratapgarh News: सड़क हादसे में घायल सेल्स ऑफिसर की इलाज के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sales officer injured in road accident dies during treatment
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल कोहड़ौर के अतरसंड गौरा गांव निवासी और सेल्स ऑफिसर पंकज सिंह (32) की बुधवार को इलाज के दौरान प्रयागराज के निजी अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को मृतक पंकजे के बड़े भाई पिंटू सिंह की भी बीमारी से मौत हो गई थी। सोमवार को पंकज सड़क हादसे में घायल हो गए थे। तीन दिन के भीतर सगे भाइयों की मौत पर गांव में मातम छाया हुआ है।
Trending Videos


मृतक पंकज सिंह गोड़े स्थित कार कंपनी के शोरूम में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की रात घर जाते समय कटारी गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से पंकज बाइक सहित गड्ढे में गिर गए थे। बेहोशी की हालत में वह रातभर घटनास्थल पर पड़े रहे। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने उन्हें प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। मृतक के चाचा अरविंद सिंह, अरुण सिंह, पत्नी जूही सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed