{"_id":"6951689c21d8bf94900fea4b","slug":"sangam-eleven-won-the-title-by-defeating-naveen-eleven-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-155397-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नवीन इलेवन को हराकर संगम इलेवन ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नवीन इलेवन को हराकर संगम इलेवन ने जीता खिताब
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के राम अंजोर मिश्र इंटर काॅलेज के मैदान पर हो रही लालगंज प्रीमियम लीग सीजन-9 के फाइनल मुकाबले में रविवार को संगम इलेवन ने विजेता खिताब हासिल किया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी नवीन इलेवन शीतलमऊ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी संगम इलेवन ने एक गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर मैच जीत लिया। 56 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले संगम इलेवन के आवेश द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। विजेता एवं उपविजेता टीम के कप्तान और खिलाड़ियों को ब्लॉक प्रमुख अमित प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के संरक्षक गणेश यादव व संयोजक नवीन सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश, धीरू, विक्रम सिंह, अनूप तिवारी, शक्ति सिंह, चंदन सिंह, अनिल सिंह, प्रफुल्ल पांडेय, राज सिंह, निखिल शुक्ला, जय कौशल, जावेद खां, राजू सिंह, केशव मिश्र, ऋषि द्विवेदी, छोटे लाल सरोज, डाॅ. वीरेश सिंह, केके सरोज व विष्णु सिंह मौजूद रहे।
Trending Videos