फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Scorpio collides with tractor on Ganga Expressway, three dead, five seriously injured

Pratapgarh News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर में भिड़ी स्कॉर्पियो, तीन लोगों की मौत, पांच गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Scorpio collides with tractor on Ganga Expressway, three dead, five seriously injured
रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में जौनपुर के सुजानगंज के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायबरेली एम्स रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नोएडा से जौनपुर जा रही स्कॉर्पियो रसूलपुर गांव के पास एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से पांच लोगों को एम्स रायबरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 10 बजे सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के समीप गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में समृद्धि (11), सरोज (35) और संगीता (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं समर्थ (4), नीरज सिंह (45), प्रतिमा सिंह (35), गुरुचरण सिंह (48) और सविता सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सलोन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम व क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र पुलिस बल के साथ संग्रामगढ़ सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली भेजने की तैयारी कर रही है।

बताया गया कि सभी लोग नोएडा से जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र स्थित सीलमपुर गांव में पारिवारिक रामायण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैक्टर खड़ा था, इसमें स्कॉर्पियो जा भिड़ी। ट्रैक्टर एक्सप्रेसवे अथॉरिटी का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed