फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Securing justice for the litigant is an advocate's priority: Dheeraj Ojha

वादकारी को न्याय दिलाना अधिवक्ता की प्राथमिकता : धीरज ओझा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Securing justice for the litigant is an advocate's priority: Dheeraj Ojha
तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पूर्व विधायक धीरज ओझा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम अनुराग सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि बार और बेंच के बीच सामंजस्य बना कर तहसील का कार्य सुचारु रूप से संचालित हो और वादकारियों को न्याय मिले।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि धीरज ओझा ने कहा कि वादकारी आएगा तभी वकील का फायदा होगा और वादकारी को न्याय दिलाना अधिवक्ताओं की प्राथमिकता है। पूर्व विधायक ने सभी अधिवक्ता संघ के अध्यक्षों से कोर्ट संचालन में सहयोग की अपील की। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए चंद्रभान सिंह, महामंत्री प्रिवेस मणि तिवारी, उपाध्यक्ष प्रेमशंकर दूबे, अब्दुल रहमान, मंत्री अब्दुल कलाम, अनिल दूबे, दिनेश कुमार, अभिषेक पाण्डेय, अशोक पटेल, दिनेश यादव, आशुतोष पांडेय, सुमित सरोज आदि ने शपथ ली। संचालन वीरेंद्र मिश्रा ने किया। शपथ समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, देवेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, बद्री प्रसाद गुप्ता, राकेश सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed