{"_id":"6a679ff222c0292b5c036fe9","slug":"youth-dies-of-electrocution-while-putting-up-kanwar-yatra-flag-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-173918-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कांवड़ यात्रा का झंडा लगा रहे युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कांवड़ यात्रा का झंडा लगा रहे युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र के गुड़िया तालाब के पास सीमेंट के खंभे पर सीढ़ी के सहारे चढ़कर कांवड़ का झंडा लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
सिटी कस्बा निवासी शंकर गुप्ता (20) रविवार की रात गुड़िया तालाब के आसपास के खंभों पर कांवड़ यात्रा का झंडा लगा रहे थे। तालाब के समीप हाईमास्ट पोल के ठीक बगल सीमेंट के खंभे पर रात करीब 11 बजे झंडा लगाने के लिए सीढ़ी के सहारे चढ़े युवक को करंट का तेज झटका लगा। युवक के नीचे गिरने पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी पर परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए। आनन-फानन में घायल युवक को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा भी घटनास्थल पहुंचकर लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि खंभे में करंट उतरने के कारण युवक की मौत हुई है।