{"_id":"6a32d5829e954b9832094486","slug":"shailendra-tiwari-elected-president-vikas-srivastava-elected-general-secretary-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1018-170586-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शैलेंद्र तिवारी अध्यक्ष, विकास श्रीवास्तव चुने गए महामंंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शैलेंद्र तिवारी अध्यक्ष, विकास श्रीवास्तव चुने गए महामंंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र तिवारी और महामंत्री के रूप में विकास श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की है। शैलेंद्र तिवारी को 181 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ जेपी करे 62 मत मिले। श्रीराम वर्मा को 12 और राधारमण मिश्र को तीन मत मिले।
हालांकि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से राधा रमण मिश्र ने अपने को चुनाव से अलग कर लिया था।
महामंत्री पद पर विकास श्रीवास्तव को 105 मत मिले, जबकि दिलीप कुमार मिश्रा को 81 और मनोज कुमार मिश्रा को 69 मतों से संतोष करना पड़ा। बार के 278 मतदाताओं में से 258 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कुल तीन पदों के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें वरुण पांडेय उर्फ बंटी पांडेय को सर्वाधिक 149, मनीष तिवारी उर्फ बबलू को 139, मनीष कुमार सिंह को 133, महेश कुमार श्रीवास्तव को 109, सचिन कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह को 129 मत मिले।
विज्ञापन
पांचों प्रत्याशियों में वरुण पांडे, मनीष कुमार सिंह, मनीष तिवारी निर्वाचित घोषित किए गए। अधिवक्ताओं के चुनाव को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। इस दौरान सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी के साथ भारी पुलिस बल तहसील परिसर में परिणाम की घोषणा तक मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष और महामंत्री ने एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अच्छे लाल ओझा, अजीत सिंह बीबीपुर, हर्ष नारायण सिंह, प्रदीप पांडेय, जयप्रकाश गुप्ता के प्रति आभार ज्ञापित किया।