{"_id":"6a36c7358af30b7ea70acd88","slug":"shraddha-from-pratapgarh-tops-the-bpsc-exam-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-170876-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बीपीएससी परीक्षा में प्रतापगढ़ की श्रद्धा ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बीपीएससी परीक्षा में प्रतापगढ़ की श्रद्धा ने किया टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज तहसील क्षेत्र की पचरास की श्रद्धा पांडेय ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70 वीं संयुक्त भर्ती परीक्षा में टॉप किया है। उनका चयन एसडीएम पद पर हुआ है। श्रद्धा पांडेय यूपीपीएससी 2024 परीक्षा में 153 वीं रैंक प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर बनी थीं।
पचरास निवासी अधिवक्ता संतोष पांडेय की बेटी श्रद्धा पांडेय की सफलता पर क्षेत्र में जश्न का माहौल है। वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन होने के बाद भी श्रद्धा ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी नहीं छोड़ी। बीपीएससी परीक्षा में सम्मिलित हुईं। परीक्षा में 593 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
श्रद्धा इतिहास और अंग्रेजी विषय से 2021 में बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। रानीगंज बाजार स्थित लाइब्रेरी में दाखिला लेने के बाद तैयारी को बेहतर किया। करीब दो साल तक वह लाइब्रेरी में नियमित पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने बताया कि पिछले साल के प्रश्नपत्र और सिलेबस को आधार बनाकर तैयारी की थी। पहले ही प्रयास में श्रद्धा ने यूपीपीएससी और बीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है।