फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Siblings go missing after going to bathe in Mattan Nallah.

Pratapgarh News: मट्टन नाले में नहाने गए सगे भाई-बहन लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Siblings go missing after going to bathe in Mattan Nallah.
नाग पंचमी पर मट्टन नाले में सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे नहाने गए सगे भाई-बहन पानी में लापता हो गए। स्थानीय गोताखोरों और फायर ब्रिगेड ने तलाशने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर एसडीआरएफ को समय से सूचना न देने का आरोप लगाकर जाम भी लगाया।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के गाड़ी दर्रा निवासी अरविंद सिंह कानपुर में कपड़े की दुकान में काम करते हैं। उनको दो बेटी और एक बेटा है। सोमवार को बेटी महक (13) अपने छोटे भाई राम के साथ घर के पास बाग में पूजा करने गई थी। साथ में चचेरे भाई-बहन रूद्र, परी व पदुम भी थे। पूजा करने के पहले सभी बारिश के पानी से उफनाए नाले में नहाने चले गए। नहाने के दौरान महक और राम गहरे पानी में डूबने लगे तो बच्चों ने शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर रोते-बिलखते हुए परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने नाले में दोनों को करीब दो घंटे तक ढूंढने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड भी लगी लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय गए होते न फंसते मुसीबत में
महक गांधी इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा है। राम प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता है। हादसे के बाद ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनों नाले के पास जाने के बजाय विद्यालय गए होते तो घटना नहीं होती।

पुलिस पर देरी का आरोप, कहासुनी
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद करीब एक घंटे की देरी से पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम को भी नहीं बुलाया गया। नाराज ग्रामीणों ने नाले के पास ही जाम लगा दिया। आधे घंटे के मान-मनौव्वल के बाद परिजन और ग्रामीणों को एसडीआरएफ टीम बुलाने का आश्वासन दिया गया, तब मामला शांत हुआ।
एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। मंगलवार को सर्च अभियान चलाकर बच्चों की तलाश की जाएगी।
- राजीव द्विवेदी, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed