सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Snoring is an alarm bell for the heart, be alert

Pratapgarh News: दिल के लिए खतरे की घंटी हैं खर्राटे, रहें सजग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Snoring is an alarm bell for the heart, be alert
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के साथ ही मरीजों में रात में सोते समय खर्राटों की बढ़ती आवाज दिल की बीमारी बढ़ा सकती है। इसे नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। चिकित्सकों ने बताया कि ठंड में नाक और गले की झिल्लियों में सूजन आ जाती है। इसमें नींद में सांस रुकने और दिल की धड़कन तेज होने की संभावना रहती है। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में औसतन इस तरह के 30 मरीज पहुंच रहे हैं।
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि खर्राटे की आवाज बढ़ना दिल के लिए खतरे की घंटी है। सांस के मरीज खर्राटे की आवाज को हल्के में न लें। तापमान गिरने से शरीर में वायु मार्ग संकुचित हो जाता है। इससे कई लोगों में खर्राटों की समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाक और गले की झिल्लियों में सूजन आ जाती है। सांस की नली में वायु प्रवाह कम हो जाते हैं। ऐसे में नींद में सांस रुकने लगती है और दिल की धड़कन तेज हो जाती है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि साेते समय मरीजों में बार-बार सांस रुकने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है। यह स्थिति लंबे समय तक रहने पर हाई बीपी और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
बरतें सावधानी
- धूल, धुएं से बचें।
- खर्राटों, सांस फूलने या नींद टूटने को नजरअंदाज न करें।

- नाक खुली और शरीर को गर्म रखें।

- वजन नियंत्रित रखें और सोने से पहले भारी भोजन न करें।
- सर्दी के दिनों में घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed