सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Stadium Pratapgarh won the title, defeating St. Joseph by three runs.

Pratapgarh News: स्टेडियम प्रतापगढ़ ने जीता खिताब, तीन रन से सेंट जोसफ को दी शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Stadium Pratapgarh won the title, defeating St. Joseph by three runs.
स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल विजेता प्रतापगढ़ टीम को प्रतीकात्मक चेक देते क
विज्ञापन
शहर स्थित स्टेडियम में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय इंदिरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। खिताब के लिए स्टेडियम प्रतापगढ़ व सेंट जोसफ कुंडा के बीच भिड़ंत हुई। स्टेडियम ने तीन रन से खिताबी जीत दर्ज की। चार विकेट चटकाने वाले विजेता टीम के मो. सैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos

सेंट जोसफ कुंडा ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। स्टेडियम प्रतापगढ़ ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 159 रन बनाए। सक्षम ने 61 और उत्कर्ष पाल ने 37 रनों का योगदान दिया। सेंट जोसफ कुंडा के सुमित यादव ने चार व रितेश यादव ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट जोसफ की टीम 20 ओवर में 156 रन ही बना सकी। सचिन पटेल ने 73 और शिवम पटवा ने 33 रनों की पारी खेली। स्टेडियम प्रतापगढ़ के मो. सैफ ने चार और अभिषेक राय ने दो विकेट चटकाए। मो. सैफ मैन ऑफ द मैच चुने गए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 40 हजार रुपये और उपविजेता सेंट जोसफ कुंडा को ट्रॉफी व 20 हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, बृजेंद्र मिश्र, महेंद्र शुक्ला व वेदांत तिवारी मौजूद रहे। आयोजक जिला खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed