सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Strictness: 22 arms licenses suspended in 11 months

सख्ती : 11 माह में 22 शस्त्र लाइसेंस निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Strictness: 22 arms licenses suspended in 11 months
विज्ञापन
जनपद में कानून-व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 22 लाइसेंस धारकों के असलहे निलंबित किए गए हैं। इनके खिलाफ विभिन्न अपराध दर्ज हैं और उनके कृत्यों से शांति और कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो रहा था।
Trending Videos

जिले की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने लाइसेंसी असलहों का प्रदर्शन करने और विरोधियों को धमकाने के मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश मातहतों को दिया है। थानों की भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक की ओर से जिला मजिस्ट्रेट को 22 लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 माह के भीतर जिला मजिस्ट्रेट ने नगर कोतवाली के रहने वाले मोहम्मद हुसाम, मकंद्रूगंज निवासी लल्लन प्रसाद और सहोदरपुर निवासी लालमनि उर्फ लाल प्रसाद समेत 22 लोगों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर का कहना है कि अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरस्त किए लाइसेंसों में पिस्टल, रिवॉल्वर, रायफल, डीबीबीएल, एसबीबीएल और एक नाली बंदूक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed