सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Strong sun and hot winds scorched the air, raising the temperature

Pratapgarh News: तेज धूप और गर्म हवाओं ने झुलसाया, तापमान बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Strong sun and hot winds scorched the air, raising the temperature
विज्ञापन
जिले में सोमवार को भीषण गर्मी संग लू ने लोगों को झुलसा दिया। दोपहर से शाम तक 20 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। दोपहर बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। गर्मी के कारण अधिकांश लोग घरों में कैद रहे।

अधिकतम तापमान 44 एवं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण पंखे व कूलर की हवा भी तपिश को कम करने में अब कारगर साबित नहीं हो रही हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी गर्मी व लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे से तेज धूप का असर दिखना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक बाहर निकले लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। गन्ने की दुकानों पर लोगों ने जूस पीकर गला तर किया। सड़काें पर आवागमन करने वाले राहगीरों ने गमछे से मुंह व सिर को छिपाया लेकिन इससे भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
Trending Videos

दोपहर बाद चलीं गर्म हवाओं ने त्वचा को जला दिया। शाम पांच बजे के बाद तापमान में कुछ कमी आई तो बाजार में चहल-पहल बढ़ी। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि जिले में भीषण गर्मी व लू का असर अभी कुछ दिनों तक जारी रहने का अंदेशा है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण उमस भरी गर्मी का असर हो सकता है। लोगों से दोपहर के समय बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।
जिला आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने बताया कि गर्मी व लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। मोबाइल पर भी लू व गर्मी को चेतावनी वाले कॉल आ रहे हैं। लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed