सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student commits suicide by hanging himself

Pratapgarh News: फंदे से झूलकर छात्र ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide by hanging himself
विज्ञापन
बीमारी से परेशान होकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदे से झूलकर जान दे दी। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सांगीपुर के भैरवन लखनपुर निवासी 24 वर्षीय विजय कुमार प्रयागराज में रहकर तैयारी कर रहा था। करीब एक साल से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। उसका इलाज रायबरेली स्थित एम्स अस्पताल में हो रहा था।
Trending Videos

मंगलवार को विजय अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए एम्स गया था। वहां से लौटने के बाद रात को घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटक गया। जानकारी पर परिजन उसे सांगीपुर सीएचसी ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएससी अधीक्षक डॉ. आनंद तिवारी की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सांगीपुर थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed