{"_id":"6a2c550034972f4255055839","slug":"taxi-driver-injured-in-assault-dies-during-treatment-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1009-170162-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मारपीट में घायल टैक्सी चालक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मारपीट में घायल टैक्सी चालक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात जून को मारपीट में घायल टैक्सी चालक ध्रुव नारायण तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही है।
फतनपुर के बिच्छूर गांव निवासी ध्रुव नारायण तिवारी (45) पर सात जून को रात नौ बजे पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मां सुशीला देवी की तहरीर पर गांव के ही परविंदर तिवारी, संगीता देवी, आलोक कुमार, आनंद कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने संगीता, आलोक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया। बचे आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ध्रुव नारायण मुंबई में रहकर टैक्सी चलाते थे। एक माह पूर्व घर आए थे। मृतक की पत्नी अंजू और दो बेटे अंकुश व अनुराग बेसुध हैं। माता सुशीला देवी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं।