{"_id":"6a494669a64db4d87d013650","slug":"temperatures-rose-heat-and-humidity-caused-great-discomfort-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-172003-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तापमान बढ़ा, गर्मी और उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तापमान बढ़ा, गर्मी और उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 37.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने रविवार को भी तापमान बढ़ने की आशंका जताई है।
दोपहर में तेज धूप के कारण प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर महसूस किया गया। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में एसी और कूलर के सामने डटे रहे। शाम को तापमान में थोड़ी कमी आने पर बाजारों में भीड़ बढ़ी।
मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय न होने से गर्मी बढ़ी है। उन्होंने सोमवार तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई। उनके अनुसार, इसी वजह से दर्ज तापमान से अधिक गर्मी का एहसास हो रहा है। मानसून के सक्रिय होने के बाद ही लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।