सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The absconding accused has previously sexually assaulted innocent girls.

Pratapgarh News: पहले भी मासूम बच्चियों का यौन उत्पीड़न कर चुका है फरार आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The absconding accused has previously sexually assaulted innocent girls.
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह बाजार में शनिवार को शौच के लिए निकली मासूम बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। पुलिस की तीन टीमें लगातार उसके पीछे लगी हुई हैं। इसके बाद भी वह संभावित ठिकानों पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही निकल जा रहा है।
Trending Videos

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को शौच के लिए निकली सात वर्षीय मासूम बालिका को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोपी जावेद बहराइच जनपद में इस तरह की दो वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस से शिकायत करने से पहले ही उसने पीड़ित पक्ष से लेनदेन कर मामला सुलझा लिया। इसके लिए परिवार के लोगों को खेत तक बेचकर रुपये देने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में जुटी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। सोमवार को बजरंग दल, विहिप समेत व्यापारियों ने गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुए बाजार बंद कराते हुए विरोध जताया। लोगों के दबाव को देखते हुए पुलिस ने मदद करने वाले दो रिश्तेदारों पर कार्रवाई की। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार पुलिस टीम दबिश दे रही है। संभावित ठिकानों पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह निकल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed