{"_id":"6a42b73eb081f489d60bd3bf","slug":"the-accused-in-the-temple-offering-theft-case-was-detained-in-pratapgarh-pratapgarh-news-c-3-1-ald1030-917859-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रतापगढ़ से हिरासत में लिया गया था मंदिर में चढ़ावा चोरी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ से हिरासत में लिया गया था मंदिर में चढ़ावा चोरी का आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का एक आरोपी महेशगंज थाना क्षेत्र के बाबूपुर नारियावा से हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई बताई जा रही है। हालांकि, जिले की पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है लेकिन एक वायरल वीडियो से मामला चर्चा में आ गया है।
वीडियो में एक व्यक्ति बता रहा है कि उसका बेटा काफी समय से राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के काम में लगा था। जांच शुरू होते ही वह अयोध्या से अपने घर प्रतापगढ़ आ गया था। दो दिन पहले पुलिस व एसटीएफ ने उसके घर दबिश देकर उसके दो बेटों को हिरासत में ले लिया था। एक बेटा अयोध्या में शिक्षक है, उसी के जरिये दूसरे को मंदिर में काम मिला था। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। फिलहाल, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जिले में चर्चा है।