सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The bodies of the grandmother and granddaughter were cremated amid grief and anger.

Pratapgarh News: गम और गुस्से के बीच नानी-नातिन के शव का हुआ अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The bodies of the grandmother and granddaughter were cremated amid grief and anger.
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में बुधवार को सड़क दुर्घटना में मृत नानी और नातिन की गम व गुस्से के बीच बृहस्पतिवार को मानिकपुर राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। एक ही अर्थी पर नानी व नातिन का शव एक साथ उठते ही लोगों के आंसू छलक पड़े।
Trending Videos

प्रयागराज- लखनऊ राजमार्ग पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में हुई घटना से परिजन संग रिश्तेदार आक्रोशित नजर आए। हर कोई घटना को अंजाम देने वाले वाहन को पकड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाते रहे। बुधवार शाम को दोनों का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर गमगीन माहौल में परिजन सावित्री व उसकी मासूम नातिन आराध्या उर्फ आर्या का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले। दोनों का शव एक ही अर्थी पर देख हर किसी की आंखों से आंसू बहने लगे। मासूम की मां पूजा यह कहते हुए रोती रही कि उसकी बेटी को ननिहाल मौत खींच लाई। एक दिन पहले ही वह अपनी बेटी के साथ मां के पास आई थी। घटना से इलाके का माहौल गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed