{"_id":"6a2453f39bcb78b48b0ab032","slug":"the-corporation-will-run-20-special-buses-during-the-police-recruitment-drive-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-169718-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस भर्ती के दौरान निगम चलाएगा 20 स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस भर्ती के दौरान निगम चलाएगा 20 स्पेशल बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को जिले के 17 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए परिवहन निगम और रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवहन निगम 20 स्पेशल बसों का संचालन करेगा।
परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर तीन से पांच बजे तक आयोजित होगी। जिले में 34 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि अभ्यार्थियों के लिए सात जून से निगम की बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। भीड़ को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा।
जंक्शन की कार पार्किंग में खड़े होंगे दो पहिया वाहन
टीजीटी परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को जंक्शन पर बाइक खड़ी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जंक्शन के कार पार्किंग स्थल पर अभ्यार्थियों की बाइक खड़ी कराने के लिए स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने आदेश जारी किया है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी कार पार्किंग स्थल पर बाइक खड़ी कर सकेंगे।