फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The dreams of the youth will come true in the digital library, the elderly will read the Gita and Ramayana.

Pratapgarh News: डिजिटल लाइब्रेरी में युवाओं के सपने होंगे साकार, बुजुर्ग पढ़ेंगे गीता-रामायण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The dreams of the youth will come true in the digital library, the elderly will read the Gita and Ramayana.
सदर क्षेत्र के भंगवा गांव में पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान बच्चों से बातचीत करते विधायक राजेंद - फोटो : एकेटीयू।
ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरी हर उम्र के पाठकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। युवाओं के लिए लाइब्रेरी में प्रतियोगी सामग्री मौजूद है। बच्चों को प्रेरक कहानियों वाली पुस्तकें मंगाई गई हैं। बुजुर्गों के लिए गीता और रामायण समेत आध्यात्मिक पाठ्य सामग्री की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिले की 319 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार हो चुकी है। इसमें से 175 डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन भी ग्राम पंचायत भवनों में शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित अध्ययन सामग्री, ई-बुक, ऑनलाइन कोर्स, शैक्षणिक वीडियो, समाचार पत्र व इंटरनेट की सुविधा की गई है। वहीं, गीता, रामायण, रामचरित मानस समेत अन्य धार्मिक पुस्तकें भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही इंजीनियरिंग, नीट, शिक्षक पात्रता परीक्षा व सिविल सर्विस की तैयारियों से जुड़ीं किताबें मौजूद हैं। लाइब्रेरी में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सुनहरा अवसर मिल सका है।
डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि 319 ग्राम पंचायतों डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। प्रत्येक लाइब्रेरी में नेशनल बुक ट्रस्ट समेत अन्य प्रमुख प्रकाशन की करीब 400 किताबें मौजूद हैं। प्रत्येक लाइब्रेरी के निर्माण में 3.80 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। डिजिटल लाइब्रेरी पूरी तरह से निशुल्क है।
इनसेट:-
यह मिलेंगी सुविधाएं
-25 लोगों के बैठने के लिए कुर्सी-मेज
- हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा
-धार्मिक पुस्तकें
-बच्चों के लिए मनोरंजक पुस्तकें
-प्रतियोगी छात्रों के लिए विशेष किताबें



वर्जनग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी बनने से तैयारी में काफी सहूलियत मिलेगी। इंटरनेट की सुविधा मिलने से ऑनलाइन कोर्स भी आसानी से मिल सकेंगे। इससे ग्रामीण अंचल के युवाओं को लाभ होगा। - सुभाष पांडेय, प्रतियोगी छात्र
.....
एसएससी की तैयारी के लिए निजी लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। अब घर के पास ही डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से तैयारी में सहूलियत मिलेगी। आने-जाने का समय भी बचेगा। -आदित्य शर्मा, प्रतियोगी छात्र
................
डिजिटल लाइब्रेरी से बाहर जाकर तैयारी करने वाले युवाओं को काफी लाभ होगा। हाईस्पीड इंटरनेट से ई-बुक समेत अन्य पाठ्यक्रम आसानी से मिल सकेगी। -वैष्णवी पांडेय, छात्रा
........
सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हूं। डिजिटल लाइब्रेरी में जाकर अब मुफ्त में किताबों का अध्ययन करूंगी ताकि तैयारी में मदद मिल सके। - कीर्ति मिश्रा, प्रतियोगी छात्रा

वर्जन:-
अब गांवों के बच्चे भी आईएएस-आईपीएस बन सकेंगे। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। डिजिटल लाइब्रेरी में 400 किताबों की व्यवस्था की गई है। इसमें हर वर्ग के लोग अध्ययन कर सकेंगे। - डॉ. दिव्या मिश्रा, सीडीओ

सदर क्षेत्र के भंगवा गांव में पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान बच्चों से बातचीत करते विधायक राजेंद

सदर क्षेत्र के भंगवा गांव में पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान बच्चों से बातचीत करते विधायक राजेंद- फोटो : एकेटीयू।

सदर क्षेत्र के भंगवा गांव में पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान बच्चों से बातचीत करते विधायक राजेंद

सदर क्षेत्र के भंगवा गांव में पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान बच्चों से बातचीत करते विधायक राजेंद- फोटो : एकेटीयू।

सदर क्षेत्र के भंगवा गांव में पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान बच्चों से बातचीत करते विधायक राजेंद

सदर क्षेत्र के भंगवा गांव में पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान बच्चों से बातचीत करते विधायक राजेंद- फोटो : एकेटीयू।

सदर क्षेत्र के भंगवा गांव में पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान बच्चों से बातचीत करते विधायक राजेंद

सदर क्षेत्र के भंगवा गांव में पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान बच्चों से बातचीत करते विधायक राजेंद- फोटो : एकेटीयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed