{"_id":"6a26ff3ea567bb72650888e4","slug":"the-gate-of-the-british-era-jail-will-be-high-and-wide-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-169836-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अंग्रेजों के जमाने की जेल का गेट होगा ऊंचा और चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अंग्रेजों के जमाने की जेल का गेट होगा ऊंचा और चौड़ा
विज्ञापन
जिला कारागार प्रतापगढ़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 1885 में अंग्रेजों की ओर बनाई गई जिला जेल का दरवाजा ऊंचा और चौड़ा किया जाएगा। जेल प्रशासन ने कारागार महानिदेशक को पत्र भेजकर नए सिरे से गेट बनाए जाने का अनुरोध किया है। बताया गया कि जिला कारागार में क्षमता से ढ़ाई गुना यानी एक हजार के आसपास बंदी हमेशा रहते हैं।
करीब दो माह पहले जेल में आग लगने की घटना हुई थी तो फायर ब्रिगेड का वाटर टैंकर छोटे गेट से अंदर नहीं जा सका था। हौज पाइप फैलाने में काफी वक्त लग जाने से समस्या बढ़ गई थी।
जेल प्रशासन ने कहा कि गेट चौड़ा और ऊंचा हो जाने से दमकल, एंबुलेंस व अन्य रेस्क्यू टीम को जेल परिसर में दाखिल होने में आसानी होगी। इससे राहत और बचाव तेजी से होंगे।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि मुख्य गेट को ऊंचा करने के लिए कारागार महानिदेशक को पत्र भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा।
कंटीले तारों के घेरे में कारागार
जेल की मुख्य दीवार पर चारों ओर कंटीले तार की बाड़ लगा दी गई है। अब कंटीले तारों में झटका वाले करंट को भी प्रवाहित कराया जाएगा। सुरक्षा को लेकर तकनीकी संसाधन सशक्त करने में कारागार प्रशासन जुटा है।