{"_id":"6a2084278dc22ad0c301b878","slug":"the-heat-made-us-sweat-and-repeated-alerts-came-on-our-mobile-phones-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-169448-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गर्मी ने छुड़ाया पसीना, मोबाइल पर बार-बार आया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गर्मी ने छुड़ाया पसीना, मोबाइल पर बार-बार आया अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में बुधवार को उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर से शाम तक आंधी को लेकर कई मोबाइल पर काॅल और मैसेज का अलर्ट आया। दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री वृद्धि के साथ 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान रहे। घरों व कार्यालयों में लोगों ने बचाव के लिए एसी, कूलर व पंखे का सहारा लिया। जरूरी कार्य से बाहर निकले लोग पसीने से भीगे नजर आए।
शाम को पछुआ हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले 24 घंटे उमसभरी गर्मी जारी रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 25 से 30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अंदेशा है।
विज्ञापन
कई बार गुल हुई बिजली
गर्मी में बार-बार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। शहरी क्षेत्र में सुबह छह से शाम छह बजे तक सात से आठ बार बिजली गुल हुई। हाईटेंशन लाइन और फीडर पर लोड बढ़ने से बिजली की आवाजाही जारी रही। ग्रामीण अंचल के अजगरा, पहाड़पुर, भुपियामऊ, हंडौर, संडवा चंद्रिका समेत अन्य उपकेंद्रों पर दो से तीन घंटे की अतिरिक्त बिजली कटौती की गई। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि लोड बढ़ने से फीडर गर्म हो रहे हैं। जिस कारण ट्रिपिंग की समस्या आ रही है।

Trending Videos