{"_id":"6a24549f54d1b6f28c0a1027","slug":"the-mentally-ill-son-burst-into-tears-upon-seeing-his-mother-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-169695-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मां को देखते ही फूट-फूटकर रो पड़ा मनोरोगी बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मां को देखते ही फूट-फूटकर रो पड़ा मनोरोगी बेटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मनोरोगी युवक की अपनी मां से भावुक मुलाकात ने सभी की आंखें नम कर दीं।
मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने वाले युवक को जब उसकी दिव्यांग मां खोजते हुए अस्पताल पहुंची, तो उसे देखते ही वह गले लगकर फूट-फूटकर रो पड़ा।
जानकारी के अनुसार लालगंज क्षेत्र के मोठिना जलेशरगंज निवासी 32 वर्षीय प्रताप नारायण मानसिक रूप से अस्वस्थ है। परिजनों के मुताबिक वह पांच दिन पहले अपनी मां से विवाद के बाद घर छोड़कर चला गया था।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। हालांकि अस्पताल कर्मियों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। कर्मचारियों ने नीचे गद्दे और जाल की व्यवस्था कर उसे सुरक्षित बचा लिया, जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसका उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी दिव्यांग मां आशा और चार छोटे भाई शुक्रवार देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मां को देखते ही प्रताप नारायण भावुक हो गया और उनसे लिपटकर रोने लगा। मां ने अपने हाथों से उसे खाना खिलाया और पानी पिलाया। इसके बाद युवक घर जाने की जिद करने लगा।
चिकित्सकों और पुलिस की अनुमति मिलने पर मां अपने बेटे को साथ लेकर घर चली गई। यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।