फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The new executive committee of the Joint Advocates' Association took the oath of office.

Pratapgarh News: संयुक्त अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The new executive committee of the Joint Advocates' Association took the oath of office.
तहसील परिसर में मंगलवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, राघव मिश्र और नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कार्यकारिणी को गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर ने बार और बेंच के समन्वय से न्याय मजबूत होने की बात कही। सिविल जज अशोक कुमार ने जरूरतमंदों को समय पर न्याय उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि उमेश द्विवेदी ने अधिवक्ताओं को वंचितों का प्रहरी बताया। उन्होंने विधायक निधि से वादकारी शेड के लिए 20 लाख रुपये और ई-लाइब्रेरी देने की घोषणा की। राघव मिश्र ने विधायक मोना की ओर से 10 लाख रुपये देने का एलान किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, राधारमण शुक्ल, अजय शुक्ल, शासकीय अधिवक्ता हरिशंकर द्विवेदी, गीता सिंह, हिना अंसारी, प्रचारक ओमप्रकाश रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed