{"_id":"6a21b738e984f183b30a7c20","slug":"the-report-card-will-tell-you-how-much-the-child-has-learned-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-169512-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बच्चे ने कितना सीखा, रिपोर्ट कार्ड से चलेगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बच्चे ने कितना सीखा, रिपोर्ट कार्ड से चलेगा पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कितना सीखा, उनकी क्षमता में कितनी वृद्धि हुई इसका आकलन अब ग्रेड प्रणाली के जरिये रिपोर्ट कार्ड में होगा। रिपोर्ट कार्ड में विद्यार्थियों का व्यवहार, सहभागिता व समग्र विकास का आकलन कर जानकारी दर्ज की जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट कार्ड में बदलाव किया है। रिपोर्ट कार्ड में शैक्षिक प्रगति को ग्रेड प्रणाली के माध्यम दर्शाया जाएगा। अभिभावकों और विद्यार्थियों के फीडबैक को भी रिपोर्ट कार्ड में शामिल किया जाएगा।
नई व्यवस्था में विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। स्काई (तीन स्टार) सर्वोच्च श्रेणी होगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को तीन स्टार दिया जाएगा। माउंटेन (दो स्टार) श्रेणी उन विद्यार्थियों की होगी, जिनकी सीखने की प्रक्रिया मजबूत है।
विज्ञापन
वहीं, स्ट्रीम ( एक स्टार) श्रेणी में ऐसे विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्हें अतिरिक्त मार्गदर्शन और अभ्यास की आवश्यकता है। बीएसए देवव्रत सिंह ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र से विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड में सीधे अंक प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे। प्राप्तांकों के आधार पर ग्रेड निर्धारित किया जाएगा।