सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The road did not last even for a week, the gravel was uprooted

Pratapgarh News: हफ्ते भर भी न टिकी सड़क, उखड़ी गिट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The road did not last even for a week, the gravel was uprooted
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग खंड द्वितीय से निर्मित महकनी मोड़ से कटरा इंद्रकुंवर तक की सड़क हफ्ते भर भी न टिक सकी। निर्मित सड़क की गिट्टियां उखड़कर पटरी पर आ गईं। स्थानीय लोगों के विरोध पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नए सिरे से सड़क बनाने का निर्देश दिया।
Trending Videos

सदर क्षेत्र के महकनी मोड़ से कटरा इंद्रकुंवर तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 29 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। सप्ताहभर पहले ठेकेदार ने सड़क की पेंटिंग कराई थी। तारकोल कम होने से गिटि्टयां उखड़ रही हैं। आलम यह है कि बाइक और चार पहिया वाहन के चलने पर गिट्टियां बाहर निकल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि मानक के विपरीत सड़क का निर्माण किया गया। स्थानीय लोगों के विरोध पर अफसरों ने जांच की और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नए सिरे से पेंटिंग कराने को कहा है। पीडब्ल्यूडी खंड द्वितीय के सहायक अभियंता छविराज ने बताया कि ठेकेदार को नए सिरे से सड़क की पेंटिंग करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed