{"_id":"6a00c886af6a131cd4091161","slug":"the-sp-put-on-the-line-the-police-officer-who-made-indecent-remarks-on-brahmins-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-167559-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले थानेदार को एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले थानेदार को एसपी ने किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले महेशगंज थानेदार राधेबाबू को एसपी दीपक भूकर ने लाइन हाजिर कर दिया है। एएसपी पश्चिमी ने सीओ करिश्मा गुप्ता को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर थानेदार का ऑडियो वायरल होता रहा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल आडियो संदेश की पुष्टि नहीं करती है। इधर मामला अफसरों के पास पहुंचते ही थानेदार राधेबाबू अवकाश लेकर घर चले गए हैं।
महेशगंज थाने के चितामनपुर पटना गांव में ब्राह्मण परिवार के दो सगे भाइयों में मारपीट हो गई। एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी देने के लिए थानेदार को फोन कर दिया। थानेदार ब्राह्मण का नाम सुनते ही अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने लगे। रविवार को थानेदार का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
इसकी जानकारी थानेदार होते ही वह छुट्टी पर चले गए। पीड़ित ने आईजी से भी मामले की शिकायत की है। इधर, ब्राह्मण समुदाय पर अभद्र टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर घमासान मच गया। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
Trending Videos