फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The Tricolour in hand, and a spirit of zeal and enthusiasm in the heart.

Pratapgarh News: हाथों में तिरंगा, दिल में उमंग और उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The Tricolour in hand, and a spirit of zeal and enthusiasm in the heart.
हादीहॉल से नगर में भाजपा द्वारा निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़। संवाद
हाथों में तिरंगा, दिल में उमंग और उत्साह से ओतप्रोत शहरियों ने बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा में शिरकत की। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हादीहाल से हुआ।
विज्ञापन

शहीद उद्यान में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, देश के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का भाव मजबूत होता है।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, सदस्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तिरंगा यात्रा का आयोजन श्री रामलीला समिति की ओर से किया गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री विपिन गुप्ता, बंटी, आदर्श कुमार व विवेक यादव मौजूद रहे।
वहीं, मानधाता में पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर, सराय हरिनारायण, खरगीपुर, इंटर कॉलेज होते हुए संकट मोचन हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई।
लक्ष्मणपुर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुल्तानीपुर के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर जितेंद्र श्रीवास्तव, सुधीर मिश्र, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह, बृजेश सिंह, अजय कुमार, संदीप त्रिपाठी, प्रतिभा सिंह, कृष्ण प्रताप मौजूद रहे। इधर, नेवाड़ी में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली।



तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

नगर पंचायत कोहड़ौर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंगरौरा ब्लॉक परिसर से शुरू हुई यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए मदाफरपुर मोड़ पर समापन हुआ। ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन और नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद ने यात्रा का संयोजन किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, अध्यक्ष प्रतिनिधि किशन सोनी, धवल द्विवेदी, देवेंद्र पाठक, सोनू सिंह विद्या सागर शुक्ल, विकास सिंह शामिल हुए।

हादीहॉल से नगर में भाजपा द्वारा निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़। संवाद

हादीहॉल से नगर में भाजपा द्वारा निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़। संवाद

हादीहॉल से नगर में भाजपा द्वारा निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़। संवाद

हादीहॉल से नगर में भाजपा द्वारा निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़। संवाद

हादीहॉल से नगर में भाजपा द्वारा निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़। संवाद

हादीहॉल से नगर में भाजपा द्वारा निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed