फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The village of Kehla is illuminated by the martyrdom of revolutionary farmers.

Pratapgarh News: क्रांतिकारी किसानों की शहादत से रोशन है कहला गांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The village of Kehla is illuminated by the martyrdom of revolutionary farmers.
स्वतंत्रता आंदोलन में प्रतापगढ़ के किसान क्रांतिकारियों का अहम योगदान है। गौरा ब्लॉक के कहला गांव के लाला का बाग में होने वाली सभा से अंग्रेजी हुकूमत इतना घबरा गई थी कि गोलियां चलवाईं। इसके चार किसान शहीद हुए और सैकड़ों जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन


बाग में किसानों की सभा की भनक लगते ही ब्रिटिश प्रशासन में हड़कंप मचा गया था। देश भक्ति के रंग में डूबे किसान वंदे मातरम... भारत माता की जय... इंकलाब जिंदाबाद के नारों से बाग गूंज रहा था, तभी ब्रिटिश पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। किसानों को समझाने लगी, आंदोलित किसानों ने उनकी नहीं सुनीं तो गोलियां बरसा दीं, चार किसान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

बेल्हा के किसान 16 फरवरी 1931 को कहला गांव में शांतिपूर्ण सभा कर रहे थे। देशभक्ति गीत वातावरण में गूंज रहे थे। वंदे मातरम व भारत माता की जयकारे लगे रहे थे। इस बीच किसानों की एकजुटता की खबर ब्रिटिश प्रशासन को लग गई। ब्रिटिश अफसर फोर्स के साथ कहला के लाला का बाग पहुंच गए। हजारों किसानों की भीड़ देखकर अंग्रेजी हुकूमत और पुलिस घबरा गई। निहत्थे किसानों पर गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गोलीकांड और भगदड़ में कई किसान घायल हो गए। कौलापुर के मथुरा प्रसाद यादव, कहला के कालिका प्रसाद विश्वकर्मा और नाथ का पूरा गांव के रामदास उपाध्याय मौके पर ही शहीद हो गए। इस घटना के बाद अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति की ज्वाला और तेज भड़क उठी थी।


शहीद स्थल कहला हम सबके निकट है। इस धरती को हम सभी नमन करते हैं। यहां से एकजुटता की सीख भी मिलती है। बुजुर्गों से यहां से जुड़ीं ढेर सारी कहानियां सुनने को मिली हैं।

परमानंद यादव, गौरा
अंग्रेजों की बर्बरता की कहानी पिताजी से सुनी थी। बताते थे कि इस घटना के बाद जवाहर लाल नेहरू भी आए थे। इसके बाद आंदोलन का प्रवाह तेज हुआ था।
राजेंद्र प्रताप सिंह गौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed